AI वीडियो कैसे पहचानें?7 आसान तरीके
वायरल वीडियो असली है या AI से बना, यह जानने के आसान तरीके। या सीधे लिंक डालें और एक मिनट में मुफ़्त जांच करें।
1.कोने में वॉटरमार्क देखें
Sora, Veo, Kling, Hailuo जैसे AI टूल अक्सर वीडियो के कोने में अपना नाम लगाते हैं, और चीनी ऐप्स से बने वीडियो पर “AI生成” लिखा हो सकता है। लोग इसे काट या धुंधला भी कर देते हैं, इसलिए वॉटरमार्क न होना असली होने का सबूत नहीं है।
2.हाथ, दांत और लिखे शब्द
वीडियो रोककर देखें: उंगलियां जुड़ी हुई या बदलती हुई, दांत धुंधले, और बोर्ड या दुकानों के नाम जो पढ़ने में ही नहीं आते।
3.हरकत पर ध्यान दें
बहुत ज़्यादा smooth कैमरा, भीड़ में एक जैसे हिलते लोग, चीज़ें जो अचानक आ या गायब हो जाएं, और जानवर या लोग जिनके पैर ज़मीन पर फिसलते लगें।
4.आवाज़ और होंठ
होंठ और आवाज़ मेल न खाएं, या बाहर की शूटिंग में भी आवाज़ स्टूडियो जैसी साफ़ हो, तो सावधान रहें। AI आवाज़ अब बहुत असली लगती है, इसलिए सिर्फ़ कान पर भरोसा न करें।
5.पोस्ट और अकाउंट जांचें
कैप्शन में #ai या “AI generated” तो नहीं लिखा? अकाउंट नया है, या सिर्फ़ ऐसे ही वायरल वीडियो डालता है? कमेंट में लोग क्या कह रहे हैं?
6.फ़ैक्ट-चेक देखें
बड़ी खबर वाला वीडियो हो तो BOOM, Alt News, Vishvas News या PIB Fact Check पर खोजें। अक्सर वायरल फ़ेक वीडियो की जांच पहले ही हो चुकी होती है।
7.स्कैनर से जांचें
ऊपर लिंक डालें या वीडियो अपलोड करें। हमारा अपना मॉडल वीडियो की हरकत देखता है, साथ में फ़्रेम, आवाज़, वॉटरमार्क, पोस्ट का टेक्स्ट और पुराने फ़ैक्ट-चेक भी। जवाब के साथ उसके कारण भी दिखते हैं।
वीडियो फ़ैक्ट-चेक कैसे करें (video fact check kaise kare)
कई बार वीडियो असली होता है, पर किसी और जगह या पुराने समय का होता है। ऐसे में:
- वीडियो का एक फ़्रेम स्क्रीनशॉट लें और Google Lens से खोजें, ताकि सबसे पहला अपलोड मिल सके।
- तारीख, जगह, मौसम, भाषा, दुकानों के नाम और गाड़ियों की नंबर प्लेट देखें: क्या ये दावे से मेल खाते हैं?
- भरोसेमंद न्यूज़ में वही घटना है या नहीं, जांचें। इतनी बड़ी घटना होती तो खबरों में होती।
- शक हो तो फ़ॉरवर्ड न करें।
सवाल-जवाब
- क्या कोई ऐप 100% बता सकता है कि वीडियो AI है?
- नहीं। कोई भी AI डिटेक्टर 100% सही नहीं होता। इसलिए हम हर जवाब के साथ कारण दिखाते हैं, और जब पक्का नहीं कह सकते तो साफ़ बताते हैं।
- क्या यह मुफ़्त है?
- हां। Quick Scan मुफ़्त है और साइन-अप की ज़रूरत नहीं। आपका पहला Deep Scan भी मुफ़्त है।
- WhatsApp वीडियो कैसे जांचें?
- वीडियो फ़ोन में सेव करें और यहां “Upload Video” से चुनें। Android पर यह साइट ऐप की तरह इंस्टॉल करें, तो WhatsApp से सीधे शेयर कर सकते हैं।
Video Verifier हिन्दी में · Accuracy results (English) · Read in English